```html ```
Breaking

बिलाईगढ़ के रामनामी बड़े भजन मेला भरतपुर में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल..

बिलाईगढ़ से प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट बिलाईगढ़। विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघीटार के आश्रित ग्राम भारतपुर में आयोजित राम राम बड़े भजन मेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुये, जैतखाम में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर हमला बोला, मेला स्थल में बनाये गए अस्थायी मंच से उन्होंने रामचरित मानस के चौपाई मुखिया मुख सो चाहिए, खानपान को एक, पाले सकल अंग तुलसी सहित विवेक से किया उन्होंने कहा कि ये सरकार 1हजार महतारी वंदन योजना के तहत देकर बिजली एवम दारू के दाम बढ़ाकर दोगुना वसूली कर रही है,जो सरकार अपने कलेक्टर एवम एस पी ऑफिस को नही बचा सकी वो क्या नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करेगी ये साय साय की सरकार नही ये आंय बॉय की सरकार है,इस सरकार के आते ही आदिवासियों को फर्जी एनकाउंटर के माध्यम से मारा जा रहा है,इस सरकार ने आरक्षण को खत्म करने मे कोई कसर नही छोडा है छत्तीसगढ़ में केवल दो नगर पालिका में ओबीसी के लिए सीट रिजर्व है। कार्यक्रम को सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, कसडोल विधायक संदीप साहू, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में गिरीश देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, राजा अग्रवाल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष लव साहू,सोनाखान युधिष्ठिर नायक, बिलाईगढ़ दीपक टंडन,इंदू पड़वार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सड़क निर्माण को लेकर देवरहा के ग्रामीण एक बार फिर से SDM बिलाईगढ़ को मुख्यमंत्री एवं PWD मंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

प्रवीण थॉमस की रिपोर्ट बिलाईगढ़। हरदी स्कूल से देवरहा के रास्ते धनगांव पुल तक पक्की सड़क निर्माण करवाएं जाने के मांग को लेकर देवरहा के ग्रामीण पिछले लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। समाजिक कार्यकर्ता मनहरण एवं कृष्णा चन्द्रा ने कहा पिछले दिनों जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, PWD विभाग भटगांव,बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें को ज्ञापन दिया गया था,PWD विभाग भटगांव एवं बिलाईगढ़ विधायक ने अपना जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ शासन को 2025-26 के बजट में जोड़ने के लिए शासन को लेटर भेज दिया है। ग्रामीणो ने राज्य सरकार एवं PWD मंत्री से निवेदन किया कि देवरहा के सड़क को मार्च में होने वाले बजट में जोड़ने एवं सड़क निर्माण करवाने कि मांग कि, कियू कि कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणो को आने जाने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, किसी का स्वास्थ्य खराब होने पर एवं गर्भवर्ती महिला को डिलीवरी के समय हॉस्पिटल ले जाने में भी  एम्बुलेंस सेवा भी नहीं मिला पाता है,स्कूली बच्चों को एवं शिक्षको को भी स्कूल जाने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। SDM बिलाईगढ़ के सरकारी दौरे पर होने के कारण ग्रामीण 8/1/2025 को दुबारा मुलाकात करने पहुंचेंगे पिछले लम्बे समय से देवरहा के सड़क, स्कूल एवं अन्य स्समयाओ को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के द्वारा लगातार उठाया जा रहा है इसके लिए मिडिया साथियों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर विजय चंद्रा, सरोज चंद्रा, दिलीप चंद्रा , परमेश्वर चंद्रा,ओमप्रकाश, पप्पू चंद्रा, घनश्याम,जगन नाथ,उतरा, धनेश्वर, रूपेश,हरीश, भुपेंन्द्र चंद्रा, उपस्थित थे।

बिलाईगढ़ । ब्लाक के धनसीर एरिया में जंगली गजराज की धमक एक बार फिर देखने को मिला है।

बिलाईगढ़ से प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट गजराज धान खरीदी केन्द्र धनसीर के पास पहुंच चुका था। बाहर हाल किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन गजराज की धमक से लोग भयभीत नजर आ रहे है। अभी गजराज धनसीर के बांधा की ओर भ्रमण कर रहे है। और वन अमले नजर बनाए हुए है। ताकि किसी को कोई नुकसान ना हो…

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का किया गया आयोजन

यातायात से संबंधित जानकारी एवं यातायात नियम पालन करने के लिए आम नागरिकों को दिया गया हिदायत  बिलाईगढ़ //पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात नियमों के संबंध में जानकारी एवं जागरूकता अभियान चलाने सभी थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आज दिनांक03/01/2025 को थाना बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया ।बाइक रैली में थाना बिलाईगढ़ पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी यातायात नियमों से संबंधित तख्ती लेकर लोगो को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने रवाना हुए जो बग्लाभाटा -बस स्टैंड बिलाईगढ़ -गोविंदवन – पवनी बस स्टैंड – तालपारा- ख़जरी रोड – अटल चौक होकर बिलाईगढ़ बस स्टैंड में समापन हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा आम नागरिकों को वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।अपील:- सारंगढ़ -बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों से अपील करता है कृपया नियमों का पालन कर वाहन चलाए, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दे, दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेल्मेट का उपयोग करे, चार पहिया वाहन चालन के दौरान शीट बेल्ट अवश्य लगाएं, तीन सवारी न चले, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं एवं सबसे आवश्यक नशे की हालात में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। हेलमेट जागरूकता बाइक रैली में थाना बिलाईगढ़ के अधिकारी कर्मचारी , मीडियाकर्मी तथा आम जनता शामिल रहे।

बिलाईगढ़: -गरीब किसान का घर तोड़ने की कार्रवाई को लेकर आंदोलन, प्रशासन पर पक्षपाती होने के आरोप

बिलाईगढ़  तहसीलदार कमलेश कुमार सिदार द्वारा गरीब छत्तीसगढ़िया किसान अगेश्वर पटेल और नंदकुमार पटेल सा.खुरसुला के खिलाफ पक्षपाती कार्रवाई करने का आरोप लगा है। दोनों भाईयों ने पहले राजस्व न्यायालय का सहारा लिया, लेकिन तहसीलदार ने बिना किसी उचित प्रक्रिया के दबंगाई करते हुए गरीब किसानों के घर पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के बाद, पटेल परिवार बेघर हो गये वे बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे यह आन्दोलन 4 दिसंबर 2024 से जारी रहा। पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (CKS) और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) से न्याय की गुहार लगाई । इसके बाद, 26 दिसंबर 2024 को JCP (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) के पूर्व विधायक प्रत्याशी रामेश्वर सोनवानी ने अनुविभागीय अधिकारी, बिलाईगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शासन और प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। JCP द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से अपील की गई कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और इस मामले में पक्षपाती कार्रवाई को रोका जाए। साथ ही आन्दोलित पिड़ित परिवार के स्वास्थय सुरक्षा की जावाबदारी जिम्मेदारी शासन प्रसशान को शुद लेने अवगत कराया है।व अन्दोलित पीड़ित परिवार के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ समक्ष पूर्निरीक्षण प्रक्रण में त्वरित अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग की गई । बाद 26/12/2024 को ही समय 6:08  बजे आन्दोलित पिड़ित परिवार अगेश्वर पटेल की पत्नि योगिता पटेल की तबियत आचानक बिगड़ी मौके पर मौवजूद अधिकारी द्वारा 108 एम्बुलेंश मंगाया गया उपचार हेतु  बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बिलाईगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया उपचार बाद तबियत में सुधार आया । अनुविभागी अधिकारी रा. बिलाईगढ़  ने  फिलहाल आन्दोलित पिड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्यवाही करने आस्वाशन देकर भूख हड़ताल आन्दोलन समाप्त करा लिया है ।