कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट अम्बिकापुर न्यूज। कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को उप संचालक उद्यान कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया तथा समिति के सदस्य श्री विजय अग्रवाल एवं श्रीमती नानमणी पैकरा उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ, बीज निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।कृषि स्थायी समिति की प्रथम बैठक में सभापति एवं सदस्यों के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। उप संचालक कृषि श्री पी.एस. दीवान के द्वारा जिले में बीज एवं उर्वरक लक्ष्य, भण्डारण, वितरण की जानकारी तथा विभाग में संचालित विभिन्न राज्य पोषित एवं केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसी प्रकार उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री टी.आर. दिनकर, पशुधन विकास विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला तथा मछली पालन विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी उप संचालक श्री एस.के. अहिरवार के द्वारा दिया गया।इस दौरान सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को केसीसी, बीज, उर्वरक वितरण की जानकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी श्री पी.सी. गुप्ता द्वारा दी गई। वहीं रेक प्वाइंट से प्राप्त उर्वरक की जानकारी जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, बीज उपलब्धता एवं बीज पंजीयन की जानकारी बीज प्रबंधक श्री दीपक खेस्स एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी जिला प्रबंधक मोहित त्रिवेदी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस दौरान सभी समितियों में उर्वरक एक निश्चित अनुपात में कृषक संख्या व क्षेत्र के आधार पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने सभी विभाग के मैदानी कर्मचारियों को क्षेत्र में जाकर किसानों को सलाह देने हेतु निर्देशित करने कहा। मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिये गए। बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के द्वारा खरीफ 2025 में विभिन्न योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य का विकासखण्डवार लक्ष्य विभाजन का अनुमोदन प्राप्त किया गया।
“धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर“ जिले में 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट लखनपुर के ग्राम पंचायत केंवरा क्लस्टर में आयोजित शिविर में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल अम्बिकापुर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में क्लस्टर स्तर पर “धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर“ आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा। लखनपुर के ग्राम केंवरा क्लस्टर के जनपद कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने लोगों को कहा कि धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम ग्राम स्तर पर आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता सहित 17 प्रकार की योजनाओं का लाभ आप सभी को प्रदाय किया जा रहा है। आप सभी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने आमजनों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लखनपुर अध्यक्ष श्रीमती शशि कला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्री वेद प्रकाश पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। बता दें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य लोगों को पात्रतानुसार व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना और अभियान के संबंध में जन जागरूकता लाना है। इस अभियान के अभियान के तहत आईईसी कैम्पेन आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता समेत लगभग 17 योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वहीं गैर शासकीय संगठनों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सहभागिता से डिजिटल सेवाएं जैसे आधार, ई-केवाईसी और दस्तावेजीकरण सम्बन्धी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर आयोजित होंगे शिविर-जनपद पंचायत उदयपुर में 18 जून 2025 को ग्राम पंचायत भवन देवटिकरा में, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन डांडगांव में, 24 जून को ग्राम पंचायत भवन केदमा में, 27 जून को ग्राम पंचायत भवन झिरमिटी में शिविर होंगे। जनपद पंचायत लखनपुर में 20 जून को हसडांड स्कूल के पास ग्राम पंचायत कुंवरपुर में, 24 जून को माध्यमिक शाला कुन्नी स्कूल खेल मैदान ग्राम पंचायत कुन्नी में, 27 जून को हाई स्कूल देवीटिकरा खेल मैदान ग्राम पंचायत अमलभिट्ठी में, 29 जून को मिडिल स्कूल खेल मैदान ग्राम पंचायत सिरकोतगा में, जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 18 जून को क्लसटर अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में, 19 जून को क्लसटर अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में शिविर होंगे। वहीं जनपद पंचायत लुण्ड्रा में 18 जून को पंचायत भवन लुण्ड्रा में, 20 जून को पंचायत भवन उदारी में, 24 जून को पंचायत भवन सहनपुर में, 27 जून को पंचायत भवन लमगांव में, 30 जून को पंचायत भवन करौली में शिविर होंगे। जनपद पंचायत बतौली में 18 जून को ग्राम पंचायत घुटरापारा में, 19 जून को गाम पंचायत महेशपुर में, 20 जून को ग्राम पंचायत मंगारी में, 23 जून को ग्राम पंचायत सुवारपारा में, 24 जून को ग्राम पंचायत भटको में, 25 जून को ग्राम पंचायत बेलकोटा में, 26 जून को ग्राम पंचायत चिरंगा में शिविर होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपाट में 18 जून को सुपलगा में, 20 जून को कलजीवा में, 23 जून को उडुमकेला में, 25 जून को कतकालो में, 27 जून को महारनीपुर में, 30 जून को हर्रामार में तथा जनपद पंचायत सीतापुर में 18 जून को मिडिल स्कूल प्रांगण आरा में, 20 जून को प्राथमिक शाला प्रांगण बैगापारा सोनतराई में, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन भुसू में एवं 25 जून को ग्राम पंचायत भवन गेरसा में शिविर आयोजित होंगे।
विधायक प्रबोध मिंज ने सिंगीटाना में 15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट अम्बिकापुर (मंगलवार) लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रबोध मिंज जी ने आज जनपद पंचायत लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगीटाना में ₹15 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक रूप से माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शैला कर्मा नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक श्री मिंज ने ग्राम पंचायत सिंगीटाना के प्रतीक्षालय के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात वृक्ष के नीचे जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।ग्रामीणों से संवाद में विधायक श्री मिंज ने कहा कि “पुलिया निर्माण से आवागमन सुलभ होता है, आसपास की कई पंचायतों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क जुड़ेगा जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का शासन है हर व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिलेगा।इस दौरान ग्राम पंचायत सिंगीटाना की सरपंच श्रीमती जमुनी लकड़ा, उपसरपंच श्रीमती मालती देवी प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रिका यादव, रिखीनाथ राजवाड़े, विफल लकड़ा, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती रानी राजवाड़े, श्रीमती सुखनी दास, अन्नु सिंह, श्री संजय गुप्ता, श्री जगदेव सिंह, श्री लक्षनराम कुजुर, श्री बिहारी प्रजापति, श्री प्रेम मिंज, श्री मुन्ना गुप्ता, श्री चंदन प्रजापति सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम हुए शामिल
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट विकसित कृषि संकल्प अभियानग्राम उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम हुए शामिल, कृषकों को वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने किया प्रेरितअभियान के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी अम्बिकापुर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कृषकों को बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, सरकार की प्रमुख योजनाएं, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग, प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कृषकों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के बारे में बताया एवं खेती में जल का उचित उपयोग करने हेतु सुझाव दिए। किसानों से खरीफ 2025 की तैयारी के संबंध चर्चा करते हुए कहा कि कृषि में वैज्ञानिक तरीकों और उन्नत तकनीकों को अपनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों से सलाह लें। कार्यक्रम में उपस्थित अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने भी विकसित कृषि संकल्प अभियान के फायदे बताते हुए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने अपील की। इस दौरान कृषि मंत्री श्री नेताम ने किसानों को बीज वितरित किया।इस दौरान किसानों को वैज्ञानिकों के द्वारा कृषकों के खरीफ संबधी समस्याओं का समाधान के साथ ही कृषि की आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन से यूरिया एवं कीटनाशक का छिड़काव, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ, उन्नत किस्मों से अधिक उत्पादन, समन्वित कृषि कार्यक्रम, उर्वरकों का समुचित मात्रा में उपयोग की जानकारी दी गई। खरीफ सीजन की विशेष तैयारी और फसल विविधीकरण के तरीके किसानों को सिखाए गए तथा उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वहीं उन्नत नस्ल के पशुपालन एवं मत्स्य पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपसंचालक श्री पी.एस. दीवान, कृषि वैज्ञानिक श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
मैनपाट के सुदूर ग्रामों में कलेक्टर की लगी जनचौपाल,लोगों से सुनी समस्याएं तथा आवश्यकताओं पर की चर्चा
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट पीएमजनमन योजनांतर्गत निर्माणाधीन सड़क, पीएम आवास का किया अवलोकन अम्बिकापुर। कलेक्टर श्री विलास भोसकर शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ विकासखण्ड मैनपाट में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ग्राम पंचायत कोट के सुदूर आश्रित ग्राम गिट्टीकला एवं बाघढोढा के ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्राम गिट्टीकला में आम के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर लोगों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में पेयजल की समस्या है, कलेक्टर श्री भोसकर ने इस हेतु कुंआ निर्माण तथा बोरवेल स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए। राशन दुकानों से खाद्यान्न लाने की समस्या के सम्बन्ध में कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को प्रत्येक माह तारीख निर्धारित कर ट्रैक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को समय पर राशन उपलब्ध हो जाए। उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन किए जाने के सम्बन्ध में तथा उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम की सरपंच से गर्भवती माताओं को संस्थागत डिलीवरी हेतु प्रेरित करने कहा, इसके सम्बन्ध में उन्होंने डीपीएम को कहा कि मितानिनों को निर्देशित करें कि समय-समय पर जांच एवं टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर जाएं। ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण के लिए आने वाले मंगलवार को स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाने निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम बाघढोढा में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनसे बात की। इस दौरान पीएमजनमन योजनांतर्गत आवास स्वीकृति एवं निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य अधिकारी को मड़वासराई में नवीन पीडीएस भवन बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राशन लाने में ज्यादा दूर ना जाना पड़े। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नहर निर्माण के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाए जाने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। पीएमजनमन योजनांतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से की बात-कलेक्टर श्री भोसकर ने यहां प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया तथा ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम मुसाखोल में पीएम आवास योजनान्तर्गत पहाड़ी कोरवा हितग्राही के निर्माणाधीन आवास का भी अवलोकन किया। सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट में
सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा से मिले परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट नए दायित्व एवं उज्जवल भविष्य की संभागायुक्त ने दीं शुभकामनाएं, निष्ठापूर्वक ढंग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने किया प्रेरित अम्बिकापुर। सरगुज़ा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा से छत्तीसगढ़ दर्शन अंतर्गत सरगुज़ा सम्भाग के भ्रमण पर आए राज्य प्रशासनिक सेवा- 2024 बैच के 12 परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने गुरुवार को मुलाकात की। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने सभी डिप्टी कलेक्टरों से परिचय लिया तथा नए दायित्व एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा मौका है, कठिन परिश्रम करें। प्रशिक्षण के दौरान सभी विषयों को अच्छे से समझें। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप कार्यशैली से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आमजनों के प्रति संवेदनशील रहें, लोगों को आपसे अपेक्षाएं हैं, निष्ठापूर्वक ढंग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्य के अनुभव भी साझा किए। इस दौरान उपायुक्त श्री आरके खूंटे, श्रीमती शारदा अग्रवाल, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा उपस्थित रहे। सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन कीरिपोर्ट
समाधान शिविर सुखरी एवं सलका में ग्रामीणों को आवेदन के निराकरण की दी गई जानकारी
जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल शिविरों में हुए शामिल अम्बिकापुर। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत जिले में समाधान शिविर का आयोजन 31 मई तक जारी रहेगा। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी एवं उदयपुर के ग्राम सलका में समाधान शिविर आयोजित हुए। अम्बिकपुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने शिविरों में शामिल होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने लोगों को प्रेरित किया और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों से आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।अम्बिकापुर के क्लस्टर सुखरी समाधान शिविर में 13 ग्राम सुखरी, सपना, फतेहपुर, रनपुरकला, बांकीपुर, बकिरमा, थोर, लब्जी, कोल्डीहा, अजिरमा, भगवानपुरखुर्द, ठाकुरपुर, विशुनपुरखुर्द के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए।सुशासन तिहार में कुल 3226 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 3217 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। इसी प्रकार उदयपुर के क्लस्टर सलका समाधान शिविर में 12 ग्राम सलका, पलका, खोडरी, सरगवां, खरसुरा, खोंधला, ललाती, करौन्दी, केशगवा, घुंचापुर, पंडरीपानी, सोनतराई के ग्रामीण शामिल हुए। सुशासन तिहार में कुल 3465 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 3451 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। शेष आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही लोगों को संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। आगामी शिविर यहां होंगे आयोजित-28 मई को विकासखण्ड लुण्ड्रा के सहनपुर एवं विकासखण्ड मैनपाट के राजापुर, 30 मई को विकासखण्ड लखनपुर के बगदर्री एवं विकासखण्ड उदयपुर के खम्हरिया, 31 मई को विकासखण्ड सीतापुर के पेटला एवं मैनपाट के नर्मदापुर में शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों एवं मछुआ सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मछली पालन विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में मछली पालन से आय दुगुनी करने हेतु जलाशयों में सही मात्रा में मत्स्य बीज संचय करने, समिति के प्रत्येक सदस्य का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तथा प्रत्येक वर्ष आडिट कराने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष श्री मटियारा द्वारा मछुआ सहकारी समितियों के द्वारा मांग तथा समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। विभागीय अधिकारियों को जिले मे रिक्त समस्त तालाबों तथा जलाशयों को मछली पालन हेतु पट्टे पर आबंटित करने, सिंचाई जलाशयों के गहरीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने तथा विभागीय योजनाओं को सही क्रियान्वयन कर मत्स्यपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गए। समीक्षा बैठक पश्चात अध्यक्ष श्री भरत मटियारा द्वारा शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दरिमा का भ्रमण कर प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादन के प्रगति की जानकारी लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रक्षेत्र प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री रामचरण कोर्राम तथा विजय धुर्वे, जिले के मछली पालन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रक्षेत्र प्रभारी उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार में समाधान शिविर बना किसानों के लिए राहत का माध्यम
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट अम्बिकापुर के सुखरी क्लस्टर में 56 किसानों को क्रेडिट कार्डों का वितरण, किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार अम्बिकापुर। राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सुखरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस क्लस्टर में कुल 13 ग्राम पंचायतें शामिल थे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जानकारी हितग्राहियों को दी गई। किसानों में दिखा विशेष उत्साहसमाधान शिविर के दौरान किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलने से ग्रामीणों में आत्मविश्वास बढ़ा है। क्लस्टर क्षेत्र में 56 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का वितरण किया गया, जिससे वे अब आसानी से कृषि ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। ग्राम पंचायत रतनपुर कला के किसान श्री सितम राम और श्री मनीजर राम राजवाड़े ने खुशी जताते हुए कहा, हमारे पास पहले किसान क्रेडिट कार्ड नहीं था। खेती-बाड़ी के लिए हमें साहुकारों से ऊंचे ब्याज पर ऋण लेना पड़ता था, जिससे हमारी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्याज में चला जाता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से खेती के लिए ऋण लेना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार आयोजित किया गया है, उससे हमें एक आवेदन पर निराकरण हुआ है, वह भी मात्र एक महीने के भीतर हमें किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त हो गया। आज यह कार्ड हमें समाधान शिविर में दिया गया है। हम इस पहल के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। गांव में ही समाधान, पारदर्शिता से योजनाओं का लाभसमाधान शिविर में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच की दूरी को कम किया है। अब गांव में ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है और समाधान भी हो रहा है। शिविरों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने से लोगों का भरोसा शासन पर और भी मजबूत हुआ है।
सुशासन तिहार 2025ः दरिमा,सलका और डांडगांव में आयोजित हुआ समाधान शिविर
सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा निराकृत आवेदनों की दी जा रही जानकारीजन समस्याओं के निराकरण से संतुष्ट हितग्राहियों ने घंटी बजाकर जताई खुशी समाचार। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण में आयोजित समाधान शिविरों में जनसमस्याओं के निराकरण का जानकारी आम नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल से लोगों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम मिला है। शुक्रवार इसी कड़ी में विकासखंड अम्बिकापुर के दरिमा, उदयपुर के डांडगांव और लखनपुर के सलका में समाधान शिविर आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक ग्रामीण शामिल हुए। विकासखंड उदयपुर के डांडगांव को क्लस्टर में बनाया गया था जिसमें डांडगांव, साल्ही,सलबा, परसा,पेंडरखी, नारायणपुर,मडगांव,गुमगा,घाटबर्रा, फूलचूही और दावा कूल 11 गांव शामिल थे। जिसमें अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रायमुनीया करियाम, जनपद अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह,जनपद सदस्य श्री श्रवण कुमार, श्रीमती सिद्धि सिंह पैकरा, श्री चंद्रमा सिंह एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, तहसीलदार श्री कमलेश मिरी,सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सुशासन तिहार में हर समस्या के समाधान हो रहा है। समाधान शिविर में विभागवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी हितग्राहियों से साझा की जा रही है। यदि कोई सुशासन तिहार के पहले चरण में आवेदन नहीं दे पाया है तो समाधान शिविर में आवेदन अपनी मांग और शिकायत कर सकता है जिसका निराकरण जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा। वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने हितग्राहियों से संवाद कर मांग और शिकायतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास, जाति प्रमाण पत्र, बिजली, चिकित्सा सुविधा और भूमि विवाद जैसे मुद्दों को प्रमुखता से निपटान किया गया।11 ग्राम पंचायत को मिलाकर बनाए गए क्लस्टर में मांग के 5095 और शिकायत के 220 कुल 5315 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें मांग के 5073 और शिकायत के 213 कुल 5286 आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया है। शेष 29 आवेदनों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार लखनपुर के सलका क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में 15 पंचायतों को शामिल किया गया था जिसमें विभागवार मांग के 5354 और शिकायत के 96 कुल 5450 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मांग के 5341 और शिकायत के 92 कुल 5433 आवेदन का निराकरण हुआ है। शेष 17 आवेदन में नियमानुसार कार्यवाही जारी है। इस प्रकार अम्बिकापुर के दरिमा क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में विभागवार मांग के 4540और शिकायत के 104 कुल 4644 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मांग के 4528 और शिकायत के 102 कुल 4630 आवेदन का निराकृत हुए हैं, शेष 14 आवेदन में नियमानुसार कार्यवाही जारी है। जिला प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि लंबित आवेदनों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें एवं अपने विकासखंड कार्यालय से संपर्क करें। संवाद से समाधान की यह पहल जनसेवा के प्रति शासन की प्रतिबद्धता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।