```html ```

“धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर“ जिले में 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट

लखनपुर के ग्राम पंचायत केंवरा क्लस्टर में आयोजित शिविर में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल

अम्बिकापुर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में क्लस्टर स्तर पर “धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर“ आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा।  लखनपुर के ग्राम केंवरा क्लस्टर के जनपद कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने लोगों को कहा कि  धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम ग्राम स्तर पर आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता सहित 17 प्रकार की योजनाओं का लाभ आप सभी को प्रदाय किया जा रहा है। आप सभी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने आमजनों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लखनपुर अध्यक्ष श्रीमती शशि कला, मुख्य  कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्री वेद प्रकाश पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

बता दें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य लोगों को पात्रतानुसार व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना और अभियान के संबंध में जन जागरूकता लाना है। इस अभियान के अभियान के तहत आईईसी कैम्पेन आयोजित किया जा रहा है। शिविरों  में ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता समेत लगभग 17 योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वहीं गैर शासकीय संगठनों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सहभागिता से डिजिटल सेवाएं जैसे आधार, ई-केवाईसी और दस्तावेजीकरण सम्बन्धी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर आयोजित होंगे शिविर-
जनपद पंचायत उदयपुर में 18 जून 2025 को ग्राम पंचायत  भवन देवटिकरा में, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन डांडगांव में, 24 जून को ग्राम पंचायत भवन केदमा में, 27 जून को ग्राम पंचायत भवन झिरमिटी में शिविर होंगे। जनपद पंचायत लखनपुर में 20 जून को हसडांड स्कूल के पास ग्राम पंचायत कुंवरपुर में, 24 जून को माध्यमिक शाला कुन्नी स्कूल खेल मैदान ग्राम पंचायत कुन्नी में, 27 जून को हाई स्कूल देवीटिकरा खेल मैदान ग्राम पंचायत अमलभिट्ठी में, 29 जून को मिडिल स्कूल खेल मैदान  ग्राम पंचायत सिरकोतगा में, जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 18 जून को क्लसटर अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में, 19 जून को क्लसटर अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में शिविर होंगे। वहीं जनपद पंचायत लुण्ड्रा में 18 जून को पंचायत भवन लुण्ड्रा में, 20 जून को पंचायत भवन उदारी में, 24 जून को पंचायत भवन सहनपुर में, 27 जून को पंचायत भवन लमगांव में, 30 जून को पंचायत भवन करौली में शिविर होंगे। जनपद पंचायत बतौली में 18 जून को ग्राम पंचायत घुटरापारा में, 19 जून को गाम पंचायत महेशपुर में, 20 जून को ग्राम पंचायत मंगारी में, 23 जून को ग्राम पंचायत सुवारपारा में, 24 जून को ग्राम पंचायत भटको में, 25 जून को ग्राम पंचायत बेलकोटा में, 26 जून को ग्राम पंचायत चिरंगा में शिविर होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपाट में 18 जून को सुपलगा में, 20 जून को कलजीवा में, 23 जून को उडुमकेला में, 25 जून को कतकालो में, 27 जून को महारनीपुर में, 30 जून को हर्रामार में तथा जनपद पंचायत सीतापुर में 18 जून को मिडिल स्कूल प्रांगण आरा में, 20 जून को प्राथमिक शाला प्रांगण बैगापारा सोनतराई में, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन भुसू में एवं 25 जून को ग्राम पंचायत भवन गेरसा में शिविर आयोजित होंगे।

firstchhattisgarhnews

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसीवां
  • सरसींवा
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग