Advertisement Carousel
Blog

बाघ के चहल कदमी से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के मझगाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेदुई पतिया के गांव धोबी पुरवा गांव के उत्तर दिशा में बीते दिन बृहस्पतिवार की रात स्व. रमेश कुमार विश्वकर्मा के खेत में बाघ ने गाय को निवाला बनाया था।सूचना पर शुक्रवार को करीब दो बजे मौके पर वनविभाग से वन दरोगा राजेंद्र कुमार वर्मा अपने वनरक्षक जमील अहमद व सरताज अली के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर उक्त मामले को अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।

Advertisements

Advertisements

डीएफओ ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए लुधौरी रेंज व मझगाई रेंज के अधिकारियों को बाघ को पकड़ने के लिए विशेष तौर से इंतजाम करने को कहा। शनिवार सुबह ग्यारह बजे दोनो रेंज के अधिकारी वन दरोगा राजेंद्र वर्मा,चंद्रशेखर यादव फारेस्ट गार्ड एसटीपीएफ जवान समेत स्टाफ मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।

वनविभाग टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।जिस एरिया में बाघ के पगचिन्ह व गाय का शव मिला है उस एरिया में ग्रामीणों को आने से मना कर दिया गया है।वही ग्रामीणों ने वहा मौजूद अधिकारियों से गाय के शव को गड्ढे में दफनाने की बात कही।इस दौरान उपकार भास्कर,मनोज,रत्तीराम,राकेश,उमाशंकर,रामसरन,उमाकांत,आकाश,भोला सिंह,सुरेंद्र सिंह,बहोरी लाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button