Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध बिजली कनेक्शन से करंट प्रवाहित कर रहे तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध बिजली कनेक्शन से करंट प्रवाहित कर रहे तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


डभरा। ग्राम कटौद में सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार में अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किए जाने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी की तारबंदी में करंट प्रवाहित किया था।
जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए ग्राम कटौद निवासी चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशियों को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements


घटना की सूचना मिलने पर डभरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विद्युत करंट लगने से मौत होना पाया। जांच के दौरान सामने आया कि सब्जी बाड़ी की तारबंदी में अवैध रूप से विद्युत प्रवाह किया जा रहा था।
विवेचना के दौरान आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60), पिता दिलीप सिंह चंद्रा, निवासी कटौद, थाना डभरा, जिला सक्ती के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा तार में विद्युत करंट प्रवाहित किए जाने की बात स्वीकार करने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 100 मीटर के दो नग सिल्वर रंग के तार तथा करीब 150 मीटर के दो नग लोहे के नंगे जीआई तार, कुल करीब 250 मीटर सामग्री जब्त की है। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button