Advertisement Carousel
Add
Blog

सांसद कमलेश जांगड़े ने ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील कीसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिलेभर में होगा दीप प्रज्वलन

Ad

Advertisements

सांसद कमलेश जांगड़े ने ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिलेभर में होगा दीप प्रज्वलन

Advertisements
Advertisements


सक्ती, केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर शाम 7 बजे जिलेभर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अभियान के तहत विकासखंडों, गांवों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सांसद ने नागरिकों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा, सद्भाव और जनभागीदारी का संदेश देने का आग्रह किया है।


एक माह तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सांसद ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान सेवा संकल्प यात्रा, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न सेवा गतिविधियों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जनसेवा और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी नागरिकों से 17 सितंबर की शाम दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button