Advertisement Carousel
Add
Blog

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

Ad

Advertisements

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

Advertisements

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सी.एम. दुबे पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और उससे बचने के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट और मोबाइल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में हर नागरिक का जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Advertisements


एसएसपी ने विद्यार्थियों को ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, एपीके फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल को बिना जांचे डाउनलोड न करें।
उन्होंने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए विद्यार्थियों ने जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर स्टेटस और पोस्ट के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। इस अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में जिलाधीश डॉ. संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, कॉलेज चेयरमैन संजय दुबे सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाते हुए साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button