Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

रामरेखा धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों महिलाओं ने किया जलाभिषेक

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुलदुला। विकासखंड दुलदुला के प्रसिद्ध रामरेखा धाम से धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सिर पर कलश लेकर निकली महिलाओं की भीड़ से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया।

Advertisements
Advertisements

कलश यात्रा रामरेखा धाम से प्रारंभ होकर बंगूरकेला होते हुए विपतपुर पहुंची। यहां स्थित शंकर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल अर्पित कर भगवान का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Advertisements

आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button