Advertisement Carousel
Blog

वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की मशाल रैली

Advertisements

वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की मशाल रैली
जांजगीर,

Advertisements


कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर सामने आए विवाद के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने जांजगीर में मशाल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मशाल रैली कचहरी चौक से शुरू होकर अटल चौक तक पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर वंदे मातरम् के सम्मान और राष्ट्रगौरव के समर्थन में नारे लगाए।

Advertisements


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और दोषियों से माफी की मांग की। प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र देवांगन ने कहा कि वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभावना से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है, इसलिए इसके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने भी वंदे मातरम् से जुड़े प्रोटोकॉल और केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानूनी प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान का विषय देश की भावनाओं से जुड़ा है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।
रैली में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button