Advertisement Carousel
Blog

खूंटाघाट वेस्टवियर में जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने वालों पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

Advertisements

खूंटाघाट वेस्टवियर में जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने वालों पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर/रतनपुर,

बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी के तेज बहाव और संभावित खतरे को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आम लोगों को खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश से रोकने के लिए वेस्टवियर के गेट पर ताला लगाया गया था, बावजूद इसके कुछ लोग गेट लांघकर तेज बहाव के बेहद करीब पहुंच गए और सेल्फी एवं वीडियो बनाते नजर आए।

Advertisements


मामला सामने आने के बाद रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गेट पार कर अंदर पहुंचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए समझाइश दी कि गहरे पानी और तेज बहाव के करीब जाना बेहद खतरनाक है। रील और सेल्फी बनाने के लिए अपनी तथा अपने परिवार की जान जोखिम में नहीं डालने की हिदायत दी गई।


बताया गया कि कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ भी इस खतरनाक क्षेत्र में पहुंच गए थे। लापरवाही बरतने वाले लोगों को मौके पर उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी गई और भविष्य में सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड एवं गेट को पार नहीं करने के निर्देश दिए गए।
रतनपुर पुलिस द्वारा बारिश के मौसम में नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर जैसे संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव और गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें तथा सेल्फी और वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जिंदगी खतरे में न डालें।
पुलिस की अपील:
“सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है।” बारिश के मौसम में खूंटाघाट सहित सभी नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button