Advertisement Carousel
Blog

HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़
HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वालों पर पुलिस की रेड

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी यानी HPCL के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन दुकानों में रेड कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत का डुप्लीकेट तेल जब्त किया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के मुताबिक, HPCL कंपनी के नाम और पैकिंग का दुरुपयोग कर डुप्लीकेट तेल की बिक्री किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


इसी निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध दुकानों पर रेड की।
जांच के दौरान तीन दुकान संचालकों के कब्जे से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम और पैकिंग में डुप्लीकेट तेल बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 56 नग जब्त किए हैं, जिसमें 44 नग बड़े बकेट और 12 नग छोटे केन शामिल हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।


आरोपियों के नाम:

सुरेश कुमार अग्रवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, बरपाली चौक, चांपा।
अमन शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेताजी चौक, जांजगीर।
नीरज अग्रवाल, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल, चांपा।

पुलिस द्वारा बरामद सामग्री के दस्तावेज, बिक्री संबंधी जानकारी और उत्पाद की वैधता की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अधिकृत कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को डुप्लीकेट तेल बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में संबंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील:
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली या डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में योगदान:
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्रवंशी, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमारी एवं मुकेश कुमार पांडेय सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

फिलहाल पुलिस द्वारा जब्त डुप्लीकेट तेल की जांच और सत्यापन कराया जा रहा है। कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की यह कार्रवाई जिले में ऐसे अवैध कारोबार करने वालों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button