Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

सिलयारी के विमला देवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज मोहम्मद उस्मान सैफी

सिलयारी स्थित विमला देवी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Advertisements
Advertisements

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। वहीं छोटे बच्चों ने आकर्षक फैंसी ड्रेस के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश सिंघल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी। विद्यालय के सचिव राजेश गुप्ता ने भी बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विभाष तिवारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के इतिहास एवं महत्व की जानकारी देते हुए शिक्षा और अनुशासन को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपस्थित अभिभावकों, ग्राम पंचायत सिलयारी के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button