Advertisement Carousel
Blog

7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बलौदा। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौदा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीहरदी के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित पाटले, उम्र 40 वर्ष, निवासी बुचीहरदी के रूप में हुई।

Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ओमकार वर्मा, प्रधान आरक्षक छोटेलाल साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे, संदीप सोनंत, अनिल कुर्रे एवं महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button