Advertisement Carousel
Add
Blog

अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए उसे प्रताड़ित किया। शिकायत में जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।


शिकायत के आधार पर मस्तूरी थाने में अपराध क्रमांक 542/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान थाना मस्तूरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अजय चौधरी, नरेश पटेल और पिताम्बर सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। तीनों आरोपियों को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया और 13 अगस्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button