Advertisement Carousel
Add
Blog

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Ad

Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Advertisements


जांजगीर-चांपा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 14 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सुबह 7:30 बजे जांजगीर के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर तक निकाली जाएगी।
तिरंगा यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों तथा स्काउट-गाइड के सदस्यों की सहभागिता रहेगी।

Advertisements


जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button