Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

विशाल तिरंगा यात्रा में दिखी सादगी, पुराने मित्रों से मिलकर दीपक अंधारे ने जाना हालचाल

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

छत्तीसगढ़ में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक दीपक अंधारे भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने अपने पुराने मित्रों से मुलाकात की और आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान दीपक अंधारे का अपने पुराने साथियों से सहज अंदाज में मिलना चर्चा का विषय रहा। उनके व्यवहार में पद और जिम्मेदारी का कोई प्रभाव नजर नहीं आया। आम लोगों और पुराने परिचितों के बीच उनका सरल एवं आत्मीय व्यवहार देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा से सामने आई तस्वीरें यह संदेश देती नजर आईं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली में सादगी और सहजता की जो झलक दिखाई देती है, वही प्रभाव उनके आसपास के लोगों के व्यवहार में भी नजर आता है। सत्ता और पद की ऊंचाई के बावजूद आम लोगों से जुड़ाव बनाए रखना उनकी कार्यशैली की खासियत मानी जाती है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अपने पुराने सखा के पिता के निधन के बाद आयोजित ब्राह्मण भोज में शामिल होने कुनकुरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। मुख्यमंत्री का अपने पुराने मित्रों और परिचितों के प्रति यह आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर चर्चा में रहा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button