Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी में मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी। शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश कर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements

घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button