Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर में कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹18 हजार नकद जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹18 हजार नकद जब्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में 10 जुआरियों समेत कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान नैला रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच और सत्यापन किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए चार लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार मोटरसाइकिल चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।


सबसे बड़ी कार्रवाई ग्राम मुनुन्द में हुई, जहां सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹18,000 नकद तथा जुआ सामग्री जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की और लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button