Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा के लाल स्पर्श पांडे का कमाल, भारत ने नेपाल को 4-1 से हराकर जीता खिताब

Advertisements

इंडो-नेपाल अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में चमका चांपा का स्पर्श पांडे, भारत ने नेपाल को 4-1 से हराकर जीता खिताब
जांजगीर-चांपा। जिले के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी एवं मानका पब्लिक स्कूल, चांपा के कक्षा 12वीं के छात्र स्पर्श पांडे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जांजगीर-चांपा और पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (SDPF) द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में स्पर्श ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 4-1 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

Advertisements
Advertisements


मैच के दौरान स्पर्श पांडे पूरे समय मैदान पर सक्रिय रहे और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 12 सफल पास और 1 असिस्ट दर्ज कर अपनी तकनीकी दक्षता और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की कोच, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सराहना की।
स्पर्श की इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेल संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अपनी सफलता पर स्पर्श पांडे ने इसका श्रेय अपने कोच, माता-पिता मनमोहन पांडे एवं महिमामा पांडे, विद्यालय परिवार तथा सभी वरिष्ठजनों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से ही यह सफलता संभव हो सकी।
स्पर्श पांडे की यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button