Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

पत्थलगांव में 21.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर कार छोड़कर फरार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार
जशपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Advertisements
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर रैरुमा-लैलूंगा मार्ग से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन की गति बढ़ाकर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसके दौरान कदम घाट के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे तीन बैगों से टेप में पैक 11 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन 21.5 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार भी जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 16 लाख रुपये की जब्ती की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे सहित थाना पत्थलगांव की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी **** ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button