Advertisement Carousel
Blog

₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा, ₹10.87 लाख की ठगी; आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

Advertisements

यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर ₹10.87 लाख की ठगी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस ने यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर ₹10.87 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, बैंक के मोनो और फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल के नेतृत्व में थाना चांपा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, शिवनगर चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल ने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में उनकी पहचान अखबार के माध्यम से कुलदीप वशिष्ठ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को बैंकिंग कार्यों से जुड़ा बताते हुए यूको बैंक से ₹1 करोड़ का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया।
आरोपी ने लोन स्वीकृति के लिए पहले ₹5 लाख फिक्स डिपॉजिट और ₹5 से ₹6 लाख अन्य खर्च होने की बात कही। विश्वास जीतने के लिए उसने फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, बैंक के मोनो और फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग किया। झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी को ₹1 लाख नकद, ₹25 हजार फोनपे, ₹7 लाख आरटीजीएस तथा ₹2,54,285 विभिन्न किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस तरह आरोपी ने कुल ₹10,87,285 की धोखाधड़ी की।


शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 259/2025 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर तकनीकी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाकर इंदौर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप वशिष्ठ (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में महालक्ष्मी नगर, इंदौर (मध्यप्रदेश) में निवास कर रहा था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, माखन साहू सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button