Advertisement Carousel
Blog

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Advertisements

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का अभियान : अम्बेश जांगड़े
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा पूरे जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाकर संत रविदास के जीवन, दर्शन और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में एकता, समानता, संवेदनशीलता और समावेशिता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों में पवित्र कलश यात्रा निकाली जाएगी। संत रविदास समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं और उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता तथा समानता की दिशा में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज के सभी वर्गों से संपर्क स्थापित कर समरस समाज के निर्माण का संकल्प दिलाएगी।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी वर्ष माघ पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास जयंती तक निरंतर चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संत रविदास के आदर्शों, संदेशों और शिक्षाओं से लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे।
अम्बेश जांगड़े ने जानकारी दी कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल कलश का पूजन राजधानी रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में पूज्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके पश्चात 4 अगस्त को राजधानी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संत-महात्मा तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के 36 संगठन जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों को पवित्र कलश सौंपे जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के 479 मंडलों में कलश वितरण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। जांजगीर-चांपा जिले में भी वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल कलश का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा इसके माध्यम से संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button