Advertisement Carousel
Add
Blog

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली रामनारायण के परिवार की जिंदगीराज्य शासन की योजना बनी सहारा, आर्थिक सहायता से मिला नया आत्मविश्वास

Ad

Advertisements

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से रामनारायण के परिवार को मिली नई उम्मीद

Advertisements


सक्ती। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ऐसी ही एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने विकासखंड सक्ती के ग्राम नंदौर कला निवासी रामनारायण के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

Advertisements


रामनारायण वर्षों से भूमिहीन कृषि मजदूर के रूप में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण सीमित आय में परिवार की दैनिक आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी खर्चों और अन्य जरूरतों को पूरा करना उनके लिए कठिन था।
ऐसे समय में राज्य शासन की भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता का उपयोग वे परिवार की आवश्यक जरूरतों, स्वास्थ्य संबंधी खर्चों तथा अन्य घरेलू कार्यों में कर रहे हैं। इस सहयोग से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि भविष्य के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है।


रामनारायण ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे हजारों भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिक परिवारों को आत्मनिर्भर बनने, सम्मानजनक जीवन जीने और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी प्रदान कर रही है।
राज्य शासन की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button