Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर: खटंगा के दिव्यांग छात्र को मिली ट्राइसाइकिल, शिक्षा विभाग और जनपद उपाध्यक्ष के प्रयास रंग लाए

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

ग्राम पंचायत खटंगा में बैसनटुकू स्कूल के  दिव्यांग छात्र को मिला ट्राइसाइकिल का सहारा, शिक्षा विभाग एवं जनपद उपाध्यक्ष के प्रयास हुए सफल

Advertisements
Advertisements

दुलदुला, जशपुर। ग्राम पंचायत खटंगा स्थित शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत एक दिव्यांग छात्र को जनपद पंचायत दुलदुला के जनपद उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता एवं शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयासों से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना समाज एवं शासन की प्राथमिकता है। ट्राइसाइकिल मिलने से छात्र को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा वह नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगा।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए जनपद उपाध्यक्ष तथा शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। यह पहल समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रत्येक बच्चे तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button