Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ और बलौदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। पामगढ़ और बलौदा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधराम रत्नाकर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

वहीं दूसरी ओर बलौदा थाना पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए विजय नारंगे को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।



पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जांजगीर-चांपा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button