Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ - बिलाईगढ़

बरमकेला में आंगनबाड़ी निर्माण स्थल से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बरमकेला। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानपुर स्थित निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र से सरिया और पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सरिया एवं पाइप भी बरामद कर लिया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरिया और पाइप चोरी किए जाने की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी पड़ताल के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लंबोदर चौहान (44 वर्ष), निवासी प्रधानपुर तथा धनेश्वर चौहान (35 वर्ष), निवासी बेंगची, थाना बरमकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.के. बेक सहित बरमकेला थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button