Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

बरसात में सारंगढ़ शहर के विभिन्न मांग, शिकायत क़ो दूर करने फील्ड में उतरी कलेक्टर

कलेक्टर, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने पूरे सारंगढ़ शहर का लिया जायजा

घोघरा नाला, मुड़ा, तुर्की और तिवारी तालाब उन्नयन का निरीक्षण

कंपोजिट बिल्डिंग, कुटेला सड़क, बस स्टैंड, पीएम आवास निर्माण का निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सह नगरपालिका शहरी क्षेत्र सारंगढ़ का शनिवार क़ो जनप्रतिनिधि और सरकारी अमला के साथ सघन दौरा की और बरसात में सारंगढ़ शहर के विभिन्न मांग, शिकायत क़ो दूर करने फील्ड में उतरी। सबसे पहले कलेक्टर ने निर्माणाधीन कम्पोजिट बिल्डिंग निरीक्षण किया, जहां विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए कमरा आवंटन के संबंध में रुपरेखा तैयार की गई। इसके बाद कुटेला मार्ग में नवनिर्मित सड़क के गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर अवलोकन के लिए टीम पहुंची, जहाँ शोल्डर और पीचिंग कार्य अपूर्ण क़ो ठेकेदार क़ो पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर ने सीएमओ क़ो निर्देश दिए।

Advertisements

शहर के मुड़ा तालाब क्षेत्र में 2 करोड़ के लागत से बने विकास कार्यों का कलेक्टर ने निरीक्षण किया, जहां मुड़ा तालाब तट पर हुए पीचिंग कार्य पूर्ण है और गार्डन का काम जारी है। इसी प्रकार शहर के तुर्की तालाब में 10 लाख की लागत से चल रहे उन्नयन कार्य और तिवारी तालाब के कार्य का भी कलेक्टर और टीम ने निरीक्षण किया। काली मंदिर घोघरा नाला के किनारे आपदा राहत कार्य और घोघरा नाला से रेंजर पारा पुल तक दोनों तट पर विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कलेक्टर ने सीएमओ क़ो निर्देश दिए।

बस स्टैंड सारंगढ़ और रानी लक्ष्मी बाई काम्प्लेक्स के मध्य स्थित प्लाट में बस स्टैंड विस्तार और उन्नयन कार्य 50 लाख रूपये की लागत से किया जाना है, जिसके कार्यों का चर्चा कलेक्टर ने कार्य स्थल में जाकर किया। इससे आम नागरिकों क़ो मिलने वाली सुविधा में बढ़ोतरी होगी। कलेक्टर ने बावाकुटी क्षेत्र में निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण किया और हितग्राही क़ो आवास के निर्माण के संबंध में बात भी की। दौरे में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, एसडीएम उमेश कुमार साहू, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल, पार्षदगण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पीएल पैकरा, नगरपालिका सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button