Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

ये लड़ाई चुनी हुई सरकार कि जवाबदेही के लिए है , सोनम वांगचुक के समर्थन में देवभोग ब्लॉक के तीनों समाज के युवा अध्यक्ष आए..

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से विपिन सोनवानी

एक दिवसीय भूख हड़ताल पर..

देवभोग न्यूज… नीट पेपर लीक मामले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर -मंतर का प्रदर्शन जारी है।
इस प्रदर्शन में लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान कायम करके पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के हड़ताल के आज 20 दिन पूरे हो चुके है , हड़ताल के 20 वा दिन में भी सोनम वांगचुक अपनी मांग को लेकर अड़े हैं।

सोनम वांगचुक के लगातार गिरते स्वास्थ्य के बिच उनके समर्थन में आवाज उठ रही है , समर्थन में आज देवभोग ब्लॉक के तीनों समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टेकलाल प्रधान, भोले मांझी और हुकमत यादव ने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए , नीट पेपर लीक ,तमाम तरह के एग्जाम के पेपर लीक और महंगी शिक्षा के चलते गरीब छात्र छात्राओं को शिक्षा में सहूलियत कि मांग को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल में है।

चुप रहना अब संभव नहीं है टेक लाल प्रधान… टेक लाल प्रधान ने कहां कि अब चुप रहना संभव नहीं है सोनम वांगचुक के हड़ताल को समर्थन देते हुए कहां कि सोनम वांगचुक देश के लिए अपने किए गए कार्यों और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं , वांगचुक उन छात्रों के भविष्य के लिए अनशन कर रहें हैं , जिन्हें वे संकट में मानते है।

Advertisements

एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है , जिसके कामकाज पर सवाल उठ रहें हैं। उन्होंने आगे कहां कि देश के युवा आवाज उठा रहे है , लेकिन इस मुद्दे को लेकर अभी भी सरकार संवाद नहीं कर रहीं है टेक लाल ने आगे कहां कि वह भी देश का युवा है और देश का भला चाहता हूं इस लिए इस मंच के माध्यम से मेरी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया।

वहीं भूख हड़ताल में शामिल आदिवासी समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भोले मांझी ने कहां कि आज सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का 20 वा दिन है और किसी कि बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति , जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया , उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दाव पर लगानी पड़ रही है यह दुर्भाग्य कि बात है।

वहीं पिछड़ा वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता हुकमत यादव ने कहां कि राजनीति विचार जो भी हो , छात्रों के भविष्य कि रक्षा करना जरूरी है उन्होंने कहां कि इस मुद्दे का समाधान सरकार के बातचीत से निकले और सोनम वांगचुक कि सेहत सुरक्षित रहें , उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन कि अपील कि।

अल्प संख्यक और देवभोग ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिक फिरोज खान ने कहां कि नीट सहित तमाम पेपर लीक कि जिम्मेदारी लेते हुए सरकार मांग को पूरा करें साथ ही महंगी शिक्षा को लगाम लगाते हुए हर गरीब किसान मजदूर के बच्चों को शिक्षा में सुलियत दे।

इस एक दिवसीय भूख हड़ताल को समर्थन देने पुलस्त नेताम आदिवासी युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, लोकेश सोनवानी, सूरज प्रधान पहुंचे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button