Advertisement Carousel
Blog

तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार

Advertisements

तलवार लहराकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार
एंकर:
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में बीच सड़क तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर जिले के कोनी थाना पुलिस ने आम नागरिकों को तलवार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयाशंकर लोनिया (32 वर्ष), निवासी लोनियापारा, ग्राम घुटकू, थाना कोनी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक युवक तलवार लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी खुलेआम तलवार लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा था।


पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और तलवार जब्त कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 367/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने और लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button