Advertisement Carousel
Blog

सक्ती पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक

Advertisements

सक्ती पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक

सक्ती जिले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को समय पर न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में तत्पर कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisements
Advertisements


10 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिला पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराध और चालानों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


इसके साथ ही जिले के साप्ताहिक हाट-बाजारों में विशेष पेट्रोलिंग बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आगामी विधानसभा मानसून सत्र को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष को तत्काल न्यायिक सहायता उपलब्ध कराते हुए संवेदनशीलता के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाए, जिससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।
सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी विशेष निर्देश जारी किए गए। थाना प्रभारी एवं विवेचकों को दुर्घटना का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से E-DAR पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया, ताकि घायल व्यक्तियों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत समय पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।
बैठक में न्यायालयों से जारी समन और वारंट की समयबद्ध तामिली सुनिश्चित करने तथा आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें गुंडा और निगरानी सूची में शामिल करने के निर्देश भी दिए गए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button