Advertisement Carousel
Add
Blog

बाराद्वार में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का एक्शन

Ad

Advertisements

बाराद्वार में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का एक्शन

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत की गई रेड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जबकि मौके पर रखी लगभग 50 बोरी लहान (पास) को नष्ट कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Advertisements
Advertisements



पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में बाराद्वार पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बाराद्वार बस्ती और मुक्ताराजा में अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बाराद्वार बस्ती निवासी 23 वर्षीय शिवा कुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया गया।



आरोपी के कब्जे से करीब 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 300 रुपये आंकी गई। वहीं मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार रखी लगभग 50 बोरी लहान (पास) को नष्ट किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button