Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ पुलिस को मिले 105 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ पुलिस को मिले 105 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल

Advertisements



नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से उपलब्ध कराए गए 105 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल (एमडीटी) का वितरण पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारियों को किया। इन स्मार्ट मोबाइल के जरिए अब विवेचक घटनास्थल से ही डिजिटल साक्ष्य संकलित कर सकेंगे और विवेचना को अधिक तेज, पारदर्शी तथा वैज्ञानिक बनाया जाएगा।



क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने के बाद डिजिटल तकनीक की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल के माध्यम से घटनास्थल की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल साक्ष्य संकलन, ऑनलाइन केस अपडेट और पुलिस एप्लीकेशन का उपयोग मौके पर ही किया जा सकेगा।



एसएसपी ने कहा कि नई तकनीक से विवेचना की गुणवत्ता बेहतर होगी, साक्ष्य अधिक सुरक्षित रहेंगे और न्यायालय में अभियोजन पक्ष को मजबूती मिलेगी। इससे अनुसंधान की पारदर्शिता, गति और विश्वसनीयता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को निर्देश दिए कि स्मार्ट मोबाइल का उपयोग केवल शासकीय कार्यों में करें तथा तकनीक आधारित और समयबद्ध विवेचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।




इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी प्रभात पटेल, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देकर नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button