Advertisement Carousel
Blog

बिजली आपूर्ति सुधार की मांग को लेकर अधीक्षण यंत्री से मिला नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल

Advertisements

बिजली आपूर्ति एवं फ्यूज कॉल व्यवस्था में सुधार की मांग, नागरिक मंच का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण यंत्री से मिला
जांजगीर। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति तथा फ्यूज कॉल व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर नागरिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री अमर चौधरी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisements
Advertisements


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। वहीं, फ्यूज कॉल व्यवस्था से भी उपभोक्ताओं को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अधीक्षण यंत्री अमर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं के कारणों से अवगत कराया तथा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक सहमति जताई। इस दौरान फ्यूज कॉल के ठेकेदार से भी चर्चा की गई, जिन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की समय पर छंटाई कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा फ्यूज कॉल शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जवाबदेही तय करने, संबंधित ठेका कंपनी की नियमित समीक्षा करने तथा शहर के जिम्मेदार अधिकारियों को जन शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश देने की मांग भी रखी गई।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत सिंह ठाकुर, अनुराग तिवारी, पंकज अग्रवाल एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button