Advertisement Carousel
Blog

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल

Advertisements

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल

Advertisements


सक्ती,  भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

Advertisements


मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक खुली किताब की तरह है, जिससे प्रत्येक भारतीय राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ले सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया तथा उनके विचार आज भी देश को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।


जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए संकल्पित है।
पूर्व मंत्री मेघाराम साहू ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनके विचारों को आत्मसात कर ही भारत को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे।


इस अवसर पर शासन द्वारा मनोनीत नगरपालिकाओं के नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button