Advertisement Carousel
Blog

साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

साइबर ठगी में म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर,  तारबाहर थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल (Mule) बैंक खातों के माध्यम से साइबर अपराधियों की मदद करने वाले दो फरार आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को सूचना मिली थी कि स्टेट बैंक, व्यापार विहार क्षेत्र में कुछ लोग बैंक खाताधारकों को कमीशन का लालच देकर उनके खाते उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तारबाहर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था। विवेचना के दौरान साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं लोकेशन विश्लेषण के आधार पर फरार आरोपी अमीर उर्फ अमीरुद्दीन (29) एवं मोहम्मद अल्मास गाजी (24) के रायपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन में किया जाता था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button