Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आबकारी टीम ने अवैध शराब बेचने वाले गुड़ेली के 2 आरोपी क़ो भेजा जेल

सारंगढ़–बिलाईगढ़,आबकारी आयुक्त पी एस एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ एवं बरमकेला  द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है।

Advertisements
Advertisements

गुड़ेली लातनाला मार्ग पर संदिग्ध वाहनो की जाँच तलाशी में ग्राम गुड़ेली के दो आरोपीयों के दोपहिया वाहन में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब का परिवहन किये जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई। इसमें आरोपी अमृतलाल यादव पिता धनीराम से 25 लीटर शराब व बाईक हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 13 यूजे 5448 और आरोपी बरातू मांझी पिता धरमू से 30 लीटर शराब व बाईक टीवीएस एक्सल 100 क्रमांक सीजी 13 एएन 8190 जप्त किया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर  सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button