Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन विश्वास : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 129 पौवा अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 129 पौवा अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, 26 जून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 129 पौवा अवैध शराब, शराब बिक्री की नकदी और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 57 हजार 700 रुपये की सामग्री जब्त की है।


पुलिस के अनुसार, थाना उतई और थाना जामुल क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री कर रहे थे।
थाना उतई पुलिस ने उतई शराब भट्टी के पास से राम स्वरूप ठाकुर और गजेन्द्र यदु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 पौवा शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं डुण्डेरा रोड नहरपारा से विजय यादव के पास से 30 पौवा शराब, नहर पुलिया डुण्डेरा से देवदास कोसले के कब्जे से 36 पौवा शराब और 300 रुपये नगद बरामद किए गए।


इसी तरह थाना जामुल पुलिस ने ग्राम सुरडूंग मोड़ रोड पर दबिश देकर जश कुमार जोशी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 33 पौवा अवैध शराब और बिक्री की 500 रुपये नगद राशि बरामद हुई।


सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button