Advertisement Carousel
Blog

सोसायटी चावल के अवैध परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 14 कट्टा चावल और वाहन जब्त

Advertisements


सोसायटी चावल के अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 25 जून 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुपेला पुलिस ने एक आरोपी को मालवाहक वाहन सहित पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 14 कट्टा सोसायटी चावल जब्त कर खाद्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोसायटी का चावल एक मालवाहक वाहन में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन क्रमांक CG 07 CV 2329 को रोककर जांच की।
तलाशी के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरियों में भरा 14 कट्टा सोसायटी चावल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा चालक से चावल के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा गुमराह करने का प्रयास भी किया गया


इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित चावल जब्त कर लिया। मामले में खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चावल के स्रोत एवं उसके अवैध परिवहन के नेटवर्क की विस्तृत जांच भी जारी है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी साव (28 वर्ष), निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक सुरेंद्र पटेल, गम्भीर जाट एवं चालक आरक्षक बसंत मरढ़ीया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पीडीएस खाद्यान्न के अवैध भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button