Advertisement Carousel
Blog

लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार मड़वा चौक में हथियार के साथ घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर। सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली की टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मड़वा चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराते हुए मारने दौड़ रहा है, जिससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जयप्रकाश पटेल (33 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा भाटापारा, जांजगीर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर एवं हजारीलाल मेरसा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button