Advertisement Carousel
Blog

11 चोरी की वारदातों का खुलासा, कारों के शीशे तोड़ने वाला गिरोह गिरफ्तार 4000 मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज, वाहन चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में

Advertisements

मालखरौदा-जैजैपुर में कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सभी आरोपी गिरफ्तार
सक्ती, 23 जून 2026। जिले के मालखरौदा एवं जैजैपुर थाना क्षेत्रों में खड़ी चारपहिया वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। व्यापक जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार मई 2026 में मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क किनारे और घरों के सामने खड़ी कारों के शीशे तोड़कर नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक, पाना सहित अन्य सामान चोरी किए जाने की कुल 11 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें मालखरौदा थाना क्षेत्र में 6 तथा जैजैपुर थाना क्षेत्र में 5 अपराध दर्ज किए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की तलाश के लिए लगभग 20 से 25 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही घटना स्थलों का टॉवर डंप निकालकर करीब 4 हजार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम ने खरसिया, रायगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ की।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुलशन कुमार बरेठ दिल्ली भागने की फिराक में था, जिसे खरसिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य संदिग्धों को उनके घरों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू (19 वर्ष) निवासी सुखदा तथा गुलशन कुमार बरेठ (18 वर्ष) निवासी सुखदा शामिल हैं। इसके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी में से 4 हजार रुपये, 5 कार जैक, 5 रॉड, 2 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर, 2 स्टेपनी टायर तथा 2 डीजल वाइब्रेटर मशीन बरामद की हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के काशीगढ़, तुषार, बोदसरा, कचंदा, पीहरीद, छोटे सीपत, कलमी एवं जमगहान सहित कई गांवों में खड़ी चारपहिया वाहनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।


पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक प्रवीण राजपूत, थाना प्रभारी जयजयपुर उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, साइबर सेल टीम तथा मालखरौदा एवं जयजयपुर पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button