Advertisement Carousel
Blog

रेलवे स्टेशन पर सक्ती पुलिस का सघन चेकिंग अभियान होटल-लॉज संचालकों को पुलिस के सख्त निर्देश, पहचान पत्र अनिवार्य

Advertisements

रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्ती पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, होटल-लॉज संचालकों को सुरक्षा संबंधी निर्देश

Advertisements
Advertisements


सक्ती, 22 जून। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सक्ती पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।


अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल एवं पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे यार्ड, साइकिल स्टैंड, होटल, लॉज, प्रतीक्षालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।
पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर एवं आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की तथा आवश्यकतानुसार तलाशी भी ली। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सतर्कता के उपायों से अवगत कराया गया।


चेकिंग अभियान के दौरान होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस ने यात्रियों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी पुलिस का सहयोग करने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की गई है।
“सक्ती पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।”

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button