Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की छवि धूमिल करने पर आरक्षक पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

पुलिस की छवि धूमिल करने और ड्यूटी से गायब रहने पर आरक्षक निलंबित

Advertisements
Advertisements


सक्ती एसपी ने अनुशासनहीनता पर की सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया वीडियो के बाद लिया फैसला
सक्ती। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 48 जगजीवन टोण्डे को 3 जून 2026 को मालखरौदा क्षेत्र में वारंट पेशी की ड्यूटी पर भेजा गया था। निर्धारित कार्य पूर्ण होने के बाद भी आरक्षक रक्षित केंद्र वापस नहीं लौटा और 17 जून 2026 तक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया।
इसी दौरान आरक्षक का सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित एक चबूतरे पर पुलिस वर्दी में संदिग्ध अवस्था में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और मामले को गंभीरता से लिया गया।


प्राथमिक जांच में आरक्षक का आचरण कर्तव्य के प्रति उदासीनता, अनुशासनहीनता तथा विभागीय नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में पाया गया। इसके साथ ही लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने को भी गंभीर कदाचार माना गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक जगजीवन टोण्डे को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी कर्मचारी द्वारा कर्तव्य में लापरवाही अथवा पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button