Advertisement Carousel
Blog

कोयला चोरी और मिलावट के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

कोयला चोरी और मिलावट का बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस ने कोयला चोरी एवं मिलावट के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराध दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, दीपका कोल माइंस से भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, लोखंडी के लिए भेजे गए एफ/जी ग्रेड कोयले की गुणवत्ता जांच के दौरान गड़बड़ी सामने आई। कंपनी के प्रतिनिधि आर.के. पाण्डेय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि ट्रेलरों में लाया गया कोयला निर्धारित गुणवत्ता का नहीं था। जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि रास्ते में कोयले की चोरी कर उसमें निम्न गुणवत्ता का कोयला मिलाया गया था।
मामले में पुलिस ने धारा 116(3), 117(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रेलर चालक, बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक तथा प्लांट सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोयले की चोरी और मिलावट की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस, एसीसीयू तथा माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपी :
आशिक हुसैन अंसारी (23 वर्ष), निवासी सेमराहत, जिला गढ़वा (झारखंड)
फैजान रजा अंसारी (23 वर्ष), निवासी सेमराहत, जिला गढ़वा (झारखंड)
फुजैल अंसारी (28 वर्ष), निवासी मडवनिया, जिला गढ़वा (झारखंड)
गौरव राजपूत (28 वर्ष), निवासी रतनपुर, जिला बिलासपुर
सीबु खान (29 वर्ष), निवासी रतनपुर, जिला बिलासपुर
दिलीप कुमार यादव (36 वर्ष), निवासी भिलाई नगर, जिला दुर्ग
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई में सकरी थाना पुलिस, एसीसीयू एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button