Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, सीएम साय करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले को देंगे विकास कार्यों की बड़ी सौगात

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) पहुंचकर जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम पोंड़ी (राछा) के मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे सत्य निज नाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी सहभागिता करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। वहीं जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद कमलेश जांगड़े सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को जिले के विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button