Advertisement Carousel
Blog

“बिजली कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेज, मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान”

Advertisements

महासंघ ने छेड़ा आर-पार की लड़ाई का बिगुल, जूनभर चलेगा जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान

Advertisements
Advertisements


रायगढ़, । छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महासंघ का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा पूर्व में दिए गए लिखित आश्वासनों के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि इस बार भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने और अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
महासंघ की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, तकनीकी कर्मचारियों को तीन प्रतिशत तकनीकी भत्ता प्रदान करना तथा शेष आईटीआई कर्मचारियों को टीए-टीडी पदनाम दिए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।


आंदोलन के प्रथम चरण के तहत 1 जून से 30 जून तक प्रदेशभर में जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जून माह के प्रथम सप्ताह में सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में द्वार सभा आयोजित कर पावर कंपनी के अध्यक्ष के नाम मुख्य अभियंताओं को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं 10 जून को पावर कंपनी मुख्यालय रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसी क्रम में बुधवार को रायगढ़ क्षेत्रीय मुख्यालय में महासंघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर टेबल-टू-टेबल जनसंपर्क अभियान चलाया और आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया। अभियान के पहले दिन 50 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर महासंघ के आंदोलन को समर्थन दिया।
शाम 5 बजे रायगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ, रायगढ़ क्षेत्र का अधिवेशन 21 जून 2026, रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, लक्ष्मीपुर में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन एवं संगठन की भावी कार्ययोजना तय की जाएगी।
महासंघ ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिवेशन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी रीजन महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में एल.पी. कटकवार का विशेष सहयोग रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button