Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

डॉ हेमंत खटकर के मार्गदर्शन में भावना कुंजाम का मौखिक शोध परीक्षा संपन्न

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

Advertisements

रायपुर–शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करते हुए एम.एड अंतिम वर्ष शोधार्थी भावना कुंजाम ने अपनी लघु शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया l यह शोध कार्य डॉ. हेमंत खटकर सहायक प्राध्यापक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न  हुआ l
      शोध कार्य के मूल्यांकन हेतु आयोजित मौखिक परीक्षा(वायवा) में संस्थान के निर्देशक प्रोफेसर सी.डी.आगाशे सर एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित प्रोफेसर परविंदर हंसपाल मैडम ने से शोधार्थी से शोध विषय के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की l विशेषज्ञों ने शोध कार्य की गुणवत्ता,शोध पद्धति तथा प्रस्तुत निष्कर्षों की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं सार्थक बताया l
    इस अवसर पर प्रोफेसर आगासे सर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,वही विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर हंसपाल मैडम ने शोधार्थी को भविष्य में भी शोध कार्य एवं अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया l
     मार्गदर्शक डॉ. हेमंत खटकर ने शोधार्थी की मेहनत समर्पण एवं अनुसंधान के प्रति गंभीरता की प्रशंसा करते हुए इसे उनकी शैक्षणिक उपलब्धि बताया l मौखिक परीक्षा की सफलता पर विभाग के प्राध्यापकों शोधार्थियों ने भावना कुंजाम को शुभकामनाएं दीl

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button