Advertisement Carousel
Add
Blog

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा: नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 5 मार्च 2026 को बलौदा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के अचानक घर से गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का अपराध (क्रमांक 107/2026, धारा 137(2) BNS) दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी।

साइबर तकनीकी से मिली कामयाबी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना बलौदा की टीम ने जांच तेज की। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद बलौदा पुलिस की टीम ने कोरबा पहुंचकर आरोपी दुवास केंवट (21 वर्ष), निवासी जवाली, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा को हिरासत में लिया और नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी दुवास केंवट ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अनाचार करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 64, 64(M), 65(1), 69 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप-निरीक्षक (सउनि) कौशल सिदार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, लखेश विश्वकर्मा और महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांते की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button