Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक जरीकेन से करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी रतनपुर केशला थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया। आरोपी ने अवैध शराब का परिवहन और बिक्री के उद्देश्य से उसे रखना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
तमनार पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button