Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात : 48 घंटे में रायगढ़ पुलिस की 4 बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ऑपरेशन आघात : रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


115 लीटर महुआ शराब, 92 पौवा देशी-अंग्रेजी शराब, नकदी और मोटरसाइकिल जब्त
रायगढ़, 04 जून 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बीते 48 घंटों में चार अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 लीटर महुआ शराब, 92 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब, शराब बिक्री की नकदी राशि तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कोतवाली पुलिस ने ग्राम लाखा में कार्रवाई करते हुए विवेक दास महंत, संजय दास महंत और आकाश यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में उपयोग किए जाने वाले रबर ट्यूब भी जब्त किए हैं।
वहीं साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने संतोष टी स्टॉल के पीछे कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष महिलाने को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर 92 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 9,620 रुपये तथा बिक्री से प्राप्त 8,520 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।


इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम सामारूमा के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे करन साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।
खरसिया पुलिस ने भी नाकाबंदी कर दीपक कुमार वारेन को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


रायगढ़ पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी का सख्त संदेश


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button