Advertisement Carousel
Blog

महतारी वंदन की राशि से बढ़ेगा परिवार का व्यवसाय, संध्या ने जताया आभार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही महतारी वंदन योजना

Advertisements

महतारी वंदन योजना से संध्या गबेल को मिला आर्थिक संबल
सहायता राशि से पति के गैरेज व्यवसाय को मिलेगा विस्तार, परिवार की आय बढ़ाने की तैयारी

Advertisements
Advertisements


सक्ती,। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पंचायत बंदोरा निवासी श्रीमती संध्या गबेल भी इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली है। अब तक उन्हें योजना की 26वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है।


श्रीमती संध्या गबेल ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग अपने पति के छोटे से गैरेज व्यवसाय को आगे बढ़ाने और उसका विस्तार करने में करेंगी। इससे न केवल परिवार की आय में वृद्धि होगी, बल्कि आर्थिक स्थिति भी और अधिक सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना को बढ़ावा दिया है। अब महिलाएं परिवार के आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है। योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button